पीछे मत मुड़ना – short horror stories

peeche mat mudna short horror stories in hindi haunted field ghost child scary night scene

दोस्तों मेरा नाम विशाल सिंह है और मै झारखंड के धनबाद का रहने वाला हु | वैसे धनबाद अपने लड़ाई दंगो के लिए प्रसिद्ध है लेकिन आज जो मै आपको किस्सा बताने जा रहा हु वो इससे जरा हटके है । अगर आप short horror stories पढ़ना पसंद करते हैं, तो यह कहानी आपको जरूर पसंद आएगी।


अंधेरी रात और डर की शुरुआत

पीछे मत मुड़ना – short horror stories

तो दोस्तों एक रात मै अपने गाँव से मेरे मित्र अवदेश के साथ अंधेरी रात में खेत के रास्ते बस स्टैंड की तरफ जा रहा था तो मेरे मित्र ने कहा दोस्त थोडा जल्दी चलो इस खेत से अगले दो खेतो तक थोड़ी समस्या है तो मैंने पूछा क्या बात है तो उसने बार बार बात को टाल दिया ।

लेकिन मेरे ज्यादा दबाव डालने पर उसने पूरा किस्सा सुनाया | बहुत साल पहले अपने गाँव से रात को इन्ही खेतो से एक आदमी गुजर रहा था | रास्ते में वो पेशाब करने के लिए एक पेड़ के नीचे रुक गया | उसके बाद वो जैसे थोडा चला उसे किसी बच्चे के रोने की आवाज आयी ।

तो उसने सोचा रात को पहरा देने वाले का बच्चा होगा लेकिन तभी याद आया कि ये खेत तो रामेसर काका है जो तीन साल पहले यहा फासी लगाकर मर गया | वह आदमी सहमे हुए कदमो से आगे बढता रहा और उसके दिमाग में उन लोगो की बाते याद आई कि इस खेत से गुजरते वक़्त रात को कभी पीछे मत मुड़ना , कोई रास्ता पूछे तो उसके आँखों और पाँव को मत देखना , कोई कितना भी बोले मत सुनना ।

डरावनी घटना और भयानक सच

ये सब बाते दिमाग में सोचने से उस आदमी की हालत बहुत बुरी हो गयी और सोचने लगा कि उसने यहा आने से पहले ये सब क्यों नहीं सोचा | वो जैसे जैसे आगे बढता वैसे वैसे बच्चे की आवाज़ ओर तेज़ होती जाती और ऐसा लग रहा था जैसे वो उसके साथ ही चल रहा हो ।

तभी अचानक उसने देखा कि एक पेड़ से बंधे झूले में बच्चा लेटा रो रहा था तो डरते हुए उसने आवाज़ लगाई कि ये किसका बच्चा है लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी | तो डर के मारे आगे बढ़ गया लेकिन बच्चे की किलकारी सुनकर उससे रहा नहीं गया और उसने पीछे मुडकर देख लिया तो उसने देखा वो बच्चा झूले में उसके पीछे पडा था ।

रहम के मारे उसने उस बच्चे को गोद में उठाकर भागने लगा | थोड़ी देर बाद वो बच्चा उसे भारी लगने लगा |और देखकर चोंक गया कि उसके पैर लम्बे होकर जमीन को छूने वाले थे उसने घबराकर बच्चे को गोद से गिरा दिया ।

जैसे ही वो बच्चा गोद से गिरा तो बच्चा बड़े आदमी की तरह जोर से हँसकर बोला तू आज तो बच गया अगर मेरे पैर जमीन छु लेते तो तुझे आज यहा कोई नहीं बचा सकता , तेरी मौत तय थी | ये कहते ही वो बच्चा गायब हो गया | वो इंसान गिरते पड़ते घर तक पंहुचा और घर पहुचते ही बेहोश हो गया ।

जब उसे होश आया तो उसने गाँव वालो को ये सारी कहानी बताई | जैसे ही मैंने ये किस्सा सुना तो घबराहट के मारे बिना पीछे मुड़े ऐसा जोर से भागा और कभी उस प्रेत बाधित खेत से रात को नहीं गुजरा ।

अगर आपको यह पीछे मत मुड़ना – short horror stories पसंद आई, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसी ही और भी डरावनी और रहस्यमयी कहानियाँ पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें। याद रखें, हर कहानी सिर्फ कहानी नहीं होती… कुछ सच्चाइयाँ भी छुपी होती हैं।

और भी horror story in hindi for reading पढ़ने के लिए नीचे दी गई कहानियाँ जरूर देखें:

Bhoot Ka Saya – Real Horror Story in Hindi | Darawani Kahani

Short Horror Stories in Hindi | 5 Darawni Kahani (2026)

रात की सवारी | Short Horror Story – घाटशिला स्टेशन की डरावनी सच्ची कहानी

YOU MAY ALSO LIKE

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *