क्या आप सच्ची डरावनी घटनाएं (Short horror stories in hindi) पढ़ने की हिम्मत रखते हैं ?
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 3 सच्ची डरावनी घटनाएं जो आज भी रहस्य बनी हुई हैं। ये कहानियां सिर्फ डराने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन अजीब और अनदेखी ताकतों का एहसास कराती हैं जिन पर यकीन करना आसान नहीं होता। इन घटनाओं में ऐसा क्या हुआ कि आज तक कोई इसका सही जवाब नहीं दे पाया ?
तैयार हो जाइए….. क्योंकि आगे जो आप पढ़ने वाले हैं, वो आपके रोंगटे खड़े कर सकता है।
Table of Contents
इस घर में कोई और भी रहता था…. (सच्ची घटना)

मेरी शादी होकर कुछ ही दिन हो गए तो हमे बड़े घर की जरुरत थी क्यूंकि मेरे छोटे भाई की शादी होने वाली थी तो हमने एक एजेंट को बोला तो उसने एक घर बताया कि वो घर मेरे परिवार के लिए बहुत सही है। मुझे वो घर पसंद आ गया और मैंने जल्दबाजी में एडवांस भी दे दिया।
और हम सब उस घर में जल्दी ही शिफ्ट हो गए। पहले दिन मेरी वाइफ कुछ सामान साफ़ कर रही थी तो अचानक उसके सामने से कोई औरत गुजरी उसने समझा अमी है लेकिन थोड़ी देर बाद ही अमी का फ़ोन आया तो उसने सोचा की अमी मेरे सामने अभी छत पर गयी है तो फ़ोन किस लिए किया होगा। फिर उसने बिना फ़ोन उठाये छत पर चली गयी और चेक करने लगी तो वहा कोई भी नहीं था।
फिर वो तुरंत नीचे आकर अम्मी को फ़ोन लगाया कि आप तो ऊपर छत पर थे और आप कहा चले गए। तो अम्मी ने कहा कि मै तो सुबह ही तुझे बताये बिना बाज़ार निकल गयी थी | ये सब सुनकर मेरी पत्नी सकते में आ गई और उसके हाथ कांपने लगे।
शाम को जब मै घर आया तो मुझे मेरी पत्नी ने सब कुछ बताया तो मैंने कहा कि ये सब तुम्हारा सिर्फ वहम है।
दुसरे दिन अम्मी रसोई में मछली साफ़ कर रही थी तो पीछे से किसी ने अम्मी के बालो को खीचा तो जब अम्मी ने घूमकर देखा तो वहा पर कोई नहीं था। अम्मी भी बुरी तरह घबरा गयी लेकिन उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।
तीसरे दिन मेरी पत्नी की माँ का फ़ोन आया कि उसके पिताजी की तबीयत खराब है तो मेरा जाना नहीं हो सका तो मैंने अपनी पत्नी को स्टेशन छोड की आ गया। रात को जब अपने बेडरूम में सो रहा था तो मुझे नींद नहीं आ रही थी जब मैं उठने लगा तो मै उठ नहीं पाया जैसे किसी रूहानी ताकत ने मुझे रोक रखा हो। फिर थोड़ी देर बाद मै उठ पाया। उस दिन अंतिम बार उस घर पर सोया।
विज्ञान भी हार गया इस रहस्यमयी मंदिर के आगे

कहते है कि सांप का काँटा , पानी भी नहीं मांगता और अगर ज़हर कोबरा का हो तो पल दो पल की कहानी होती है। कुछ साल पहले की बात है छत्तीसगढ़ के मेरुगढ़ का रहने वाला मानसिंह रोजाना की तरह पाने खेत में काम कर रहा था।
लेकिन उसे क्या पता था कि उसी खेत में मौत बनकर एक कोबरा वहा घूम रहा था। काम की बेध्यानी में उसका हाथ कोबरा को छु गया और कोबरा ने उसे डंस लिया। डंस कर जाते कोबरा को देखकर मानसिंह को अपनी जिन्दगी दूर जाती दिखाई दी।
गाँव वाले मानसिंह को लेकर किसी अस्पताल की ओर ना जाकर उसे पास की कैथा गाँव में बने बिरतिया बाबा के मंदिर Shri Birtiya Baba Temple की और लेकर चल दिए। लेकिन आप लोग सोच रहे होंगे कि इस विज्ञान के युग में कैसे सर्पदंश वाले व्यक्ति को एक मंदिर में लाया गया ? मंदिर में कैसे कोई मरता हुआ इंसान ज़हर से बच सकता है ?
कौन है ये बिरतिया बाबा ? आइये इनकी पुरी कहानी आपको बताये माना जाता कि आज से सौ साल पहले कैथा गाँव में एक किसान रहता था। जिसका नाम बिरतिया था। एक रात बिरतिया के सपने में एक सांप आया और उसने बिरतिया से मदद की गुहार की सांप ने उसे पास के खेत में आकर उसके गले में फसे हड्डी के टुकड़े को निकालने को कहा। घबराकर बिरतिया सपने से उठ बैठा और उसके कुछ भी समझ नहीं आया।
उसके कदम खेत की ओर चल दिए और वहा बिरतिया ने दर्द से तडपते सांप को देखा। बिरतिया ने सांप को दर्दमुक्त कर दिया और खुश होकर सांप ने बिरतिया को नाग मंदिर बनवाने को कहा जहा बिरतिया के नाम की जय जयकार होगी। कहते कि सब कुछ वैसा ही हुआ और कैथा का ये नाग मंदिर बिरतिया बाबा की जय जयकार से गूंजता है तो ये थी बिरतिया बाबा की कहानी ।
सर्पदंश से पीड़ित मानसिंह भी इसी आस्था के साथ बिरतिया बाबा के मंदिर में पंहुचा। मानसिंह को मंदिर में लेटाकर पर्दा बंद कर दिया गया। उसके बाद बाहर खड़े लोग बिरतिया बाबा की जय बोलते है। माना जाता कि जयकारा जितना तेज होता है मरीज उतना ही जल्दी ठीक भी हो जाता है और कुछ ही देर बाद सर्पदंश से पीड़ित स्वस्थ होकर अपने पैरो से मंदिर के बाहर आया।
ये सब देखते की गाँव के सभी लोग बिरतिया बाबा की जयकार करने लगे। मित्रो ये ना तो कोई कहानी है और ना ही कोई अन्धविश्वास का पुलिंदा। अगर आप भी अगर उस गाँव में जायेंगे तो आपको पुजारी से यहाँ स्वस्थ होकर जाने वाले लोगो को चिट्ठा एक कॉपी में मिल जाएगा | दूर दूर से सांप बिच्छु के कांटे लोग यहा पर आते है और मंदिर की भभूत खाने से वो स्वस्थ हो जाते है।
यहा पर एक साल में 900 से भी ज्यादा ऐसे केस आते है लेकिन एक भी इन्सान की मौत यहा पर दर्ज नहीं है। ना केवल इन्सान बल्कि सांप बिच्छु के काटे जानवरों को भी यहा लाया जाता है यहा तक की इस गाँव के स्थानीय डॉक्टर भी इस चमत्कार को देखकर हैरान हो जाते है। ये कोई देवीय चमत्कार है या मनोविज्ञान का सच।
लिफ्ट में फंसी आत्मा: 14वीं मंजिल का खौफनाक सच

ये कहानी विशाखापटनम की है। हम नेवल कॉलोनी (नौसेना बाग़) में रहते थे। हमारी बिल्डिंग का नाम कावेरी था। वहां एक अफवाह थी कि लिफ्ट में भूत है। दरअसल एक औरत ने 14वी मंजिल से कूट कर जान दे दी थी। तब से लोगों का कहना था कि उस औरत का भूत लिफ्ट में दिखता है।
हमारा घर तीसरी मंजिल पर था। वैसे मुझे भूत वाली बात पर ज्यादा विश्वास नहीं था पर फिर भी मुझे रात को लिफ्ट में जाने से डर लगता था। वैसे मुझे लिफ्ट की जरुरत भी नहीं थी।
एक दिन मैं अपने एक दोस्त के साथ घर वापस आ रहा था। वह भी उसी बिल्डिंग में ही रहता था। उस समय रात के करीब नौ बज रहे थे। हमे लिफ्ट से जाने में डर लग रहा था। मगर हम एक दूसरे को दिखाना नहीं चाहते थे कि हमे डर लग रहा है इसलिए हम लिफ्ट में घुस गए।
लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंची, दरवाज़ा आधा खुला और फिर खुद ही बंद हो गया।
लिफ्ट ऊपर जाने लगी। हमने लिफ्ट रोकने की कोशिश की मगर कोई बटन काम नहीं कर रहा था। लिफ्ट सबसे ऊपर की मंजिल पर गई और फिर सबसे नीचे की मंजिल पर आ गई। ऐसा सात आठ बार हुआ और फिर लिफ्ट 14 वी मंजिल पर आ कर रुक गई। लिफ्ट का दरवाज़ा अपने आप ही खुल गया।
हम बहुत डर गए थे। हम जल्दी से लिफ्ट से बाहर निकल कर नीचे कि ओर भागे और अपने अपने घर में घुस गए। घर में सबने पूछा कि मैं हाँफ क्यों रहा हूँ तो मैंने बहाना बना दिया कि दोस्त के साथ रेस लगा के आ रहा हूँ। उस दिन के बाद मैंने कभी दिन में भी लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं किया।
अगर ये सच्ची डरावनी घटनाएं पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो गए हैं, तो सोचिए उन लोगों पर क्या बीती होगी जिन्होंने इन्हें खुद महसूस किया।
क्या आपको इन कहानियों में से कोई घटना सबसे ज्यादा डरावनी लगी ? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं।
👉 ऐसी ही और भी सच्ची डरावनी कहानियां पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें हो सकता है अगली कहानी उनकी नींद उड़ा दे।
कोन थी वह ? | Horror Story in Hindi for Reading
हास्टल वाला भूत – short horror story in hindi
Short Horror Stories in Hindi | 5 Darawni Kahani (2026)
horror story, Hindi Horror Stories, best hindi horror story 2026, latest horror story in hindi, short horror stories,short horror stories in hindi, short horror story hindi
अगर आपको डरावनी कहानियाँ पसंद हैं, तो ऐसी ही और खौफनाक कहानियाँ पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।
