मचान वाली झोपड़ी का रहस्य | Horror Story in Hindi

क्या आप एक ऐसी जगह पर रह सकते हैं जहाँ आपके सिर के ठीक ऊपर किसी मरे हुए इंसान की लाश रखी हो ?

सोचिए रात का सन्नाटा, चारों तरफ घना जंगल, और एक पुरानी झोपड़ी.. जिसके मचान में सालों पुरानी एक लाश ताबूत में बंद पड़ी हो।
आप नीचे सो रहे हों और ऊपर से अचानक किसी के चलने की आवाज़ आने लगे….

यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि एक ऐसी Horror Story in Hindi for reading है, जो आपको अंत तक डर के साये में रखेगी।

इस कहानी में एक महिला, उसका पति और उनकी छोटी सी बच्ची… मजबूरी में एक ऐसी झोपड़ी में रहने आते हैं, जहाँ मौत सिर्फ याद नहीं…. जिंदा है।

जंगल के बीचों-बीच एक पुरानी, टूटी-फूटी झोपड़ी खड़ी थी। ऐसी झोपड़ी जहाँ जाने की हिम्मत कोई नहीं करता था। लेकिन उस दिन एक औरत को वहीं रहना पड़ा। यही सबसे सही जगह है। उसके पति ने कहा था। यहाँ शिकार बहुत मिलता है। हमें कुछ दिनों के लिए यहीं रहना होगा।

Horror Story in Hindi for Reading

औरत का दिल जोर-जोर से धड़क रहा था। उसे उस झोपड़ी के बारे में कुछ अजीब महसूस हो रहा था। जैसे कोई उन्हें देख रहा हो।

फिर उसने सुना…..

इस झोपड़ी में पहले एक साधु रहता था। उसकी मौत के बाद उसकी लाश को मचान (मचान = घर के अंदर ऊपर बना छोटा “upper floor”) में ताबूत में रख दिया गया है। उसके हाथ ठंडे पड़ गए। हम उसके साथ रहेंगे ? उसने डरते हुए पूछा। डरने की कोई बात नहीं है। उसका पति हँसते हुए बोला। लेकिन उस औरत को अंदर कदम रखते ही समझ आ गया था।
कुछ बहुत गलत है।

शाम होते-होते उसका पति शिकार पर चला गया। औरत ने तुरंत अपनी छोटी बेटी को पीठ पर बाँधा और जंगल में जामुन और जड़ें ढूँढने निकल गई ताकि अकेले उस झोपड़ी में ना रहना पड़े। जब वो वापस लौटी रात हो चुकी थी। उसने खाना बनाना शुरू किया। जलती आग की रोशनी में झोपड़ी की दीवारें अजीब परछाइयाँ बना रही थीं।

उसका पति थका हुआ था। इसलिए वह ऊपर मचान पर जाकर सो गया। उसी मचान पर जहाँ उस साधु की लाश रखी थी। कुछ देर तक सब शांत रहा।

फिर……

कड़क….. कड़क…..

जैसे कोई हड्डियाँ तोड़ रहा हो। औरत का हाथ वहीं रुक गया। उसने धीरे-धीरे ऊपर देखा और उसका खून जम गया। मचान से खून टपक रहा था। धीरे-धीरे…… बूंद-बूंद……. उसका दिल अब इतनी जोर से धड़क रहा था कि उसे खुद सुनाई दे रहा था। वो धीरे-धीरे पीछे हटती हुई कमरे के कोने में पहुँची। जहाँ से उसे मचान साफ दिखाई दे रहा था।

और फिर जो उसने देखा वो उसकी ज़िंदगी का सबसे भयानक पल था। एक कंकाल जिसकी आँखों की जगह लाल-लाल जलते गड्ढे थे। वो उसके पति के शरीर को नोच-नोच कर खा रहा था। उसके दाँत खून से सने हुए थे और हर कौर के साथ “चर्र-चर्र” की आवाज़ आ रही थी।

उसकी बेटी उसकी पीठ पर हलचल करने लगी। औरत समझ गई। अगर वो अभी नहीं भागी तो अगली बारी उनकी है। उसने काँपती आवाज़ में ऊपर की ओर देखा और बोली। मैं पानी लेने जा रही हूँ। शोरबा बनाने के लिए। कंकाल कुछ सेकंड के लिए रुका। फिर वापस खाने लगा।

औरत ने धीरे-धीरे दरवाज़ा खोला। और जैसे ही वो बाहर निकली। वो पूरी ताकत से भागने लगी। पीछे से एक भयानक चीख गूँजी। ऐसी आवाज़…… जो इंसान की नहीं हो सकती थी।वो प्राणी अब उनका पीछा कर रहा था। पेड़ों के बीच दौड़ते हुए उसकी साँसें टूट रही थीं। पैर लड़खड़ा रहे थे। लेकिन वो रुकी नहीं। क्योंकि उसे पता था। रुकना मतलब मौत…………।

Horror Story in Hindi for Reading

जब उसकी ताकत जवाब देने लगी। उसने पूरी ताकत से चीख लगाई।

“बचाओ!!!”

उसकी आवाज़ जंगल में गूँज गई। कुछ ही पलों बाद गाँव के योद्धा मशालें लेकर दौड़ते हुए आए। जैसे ही उन्होंने उस कंकाल को देखा। उन्होंने बिना देर किए हमला कर दिया। वो प्राणी चीखता हुआ पीछे हट गया और भागता हुआ वापस उसी झोपड़ी में घुस गया।

योद्धाओं ने झोपड़ी को चारों तरफ से आग लगा दी। आग की लपटों में मचान से एक भयानक चीख सुनाई दी। इतनी डरावनी कि सुनकर रूह काँप जाए।

अंत… या शुरुआत?

कहा जाता है कि उस रात के बाद वो कंकाल कभी वापस नहीं आया। लेकिन जंगल में आज भी कभी-कभी रात के सन्नाटे में हड्डियों के टूटने की आवाज़ सुनाई देती है और जो भी उस पुरानी जगह के पास जाता है उसे लगता है कोई उसे ऊपर मचान से देख रहा है।

👉 ऐसी ही और भी सच्ची डरावनी कहानियां पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें हो सकता है अगली कहानी उनकी नींद उड़ा दे।

कोन थी वह ? | Horror Story in Hindi for Reading
जंगल की चुड़ैल – Horror story in hindi 2026
Room No. 13 – Short horror story – डरावना सच जो जान ले गया

horror story, Hindi Horror Stories, best hindi horror story 2026, latest horror story in hindi, short horror stories,short horror stories in hindi, short horror story hindi, horror story in hindi for reading

अगर आपको डरावनी कहानियाँ पसंद हैं, तो ऐसी ही और खौफनाक कहानियाँ पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।

horrorstory.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top