लाल दरवाज़े वाला कमरा – Short Horror Story in Hindi

शहर के बीचों-बीच एक ऐसा मकान था, जिसे लोग श्रापित कहते थे। उस घर की सबसे डरावनी चीज थी ऊपर वाली मंज़िल का एक लाल दरवाज़ा जिसे सालों से किसी ने नहीं खोला था। कहते हैं, आधी रात को उस कमरे से किसी औरत और बच्ची की चीखें सुनाई देती हैं। लेकिन असली डर तब शुरू हुआ जब रोहित ने वो दरवाज़ा खोल दिया (लाल दरवाज़े वाला कमरा).

रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे थे। जब रोहित पहली बार उस पुराने मकान के सामने खड़ा था। बारिश हल्की-हल्की हो रही थी और हवा में अजीब-सी ठंडक थी। ऐसी ठंडक जो सिर्फ मौसम की नहीं होती….. बल्कि किसी अनजाने डर की होती है।

यही है वो घर उसने धीरे से खुद से कहा। यह वही घर था जो उसे बहुत सस्ते दाम में मिला था। शहर के बीचों-बीच इतना बड़ा मकान और कीमत इतनी कम कोई भी समझ सकता था कि इसके पीछे कोई न कोई राज जरूर है। लेकिन रोहित को फर्क नहीं पड़ता था। वो भूत-प्रेत जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करता था।

पहली रात

घर अंदर से उम्मीद से ज्यादा साफ था। बस एक चीज अजीब थी। ऊपर की मंज़िल पर एक कमरा जिसका दरवाज़ा लाल रंग का था। बाकी सारे दरवाज़े साधारण थे लेकिन वो एक दरवाज़ा गहरा लाल…… जैसे किसी ने उसे खून से रंग दिया हो।

रोहित ने जैसे ही उस दरवाज़े को खोलने की कोशिश की….. वो बंद था। शायद जाम होगा उसने सोचा। लेकिन जैसे ही उसने हाथ हटाया अंदर से हल्की-सी ठक….. ठक….. ठक….. की आवाज आई। रोहित जम गया।

कोई है……..? उसने पूछा।

कोई जवाब नहीं। बस वही आवाज धीरे-धीरे बंद हो गई।

Short Horror Story in Hindi

अगले दिन

सुबह रोहित ने पड़ोसी शर्मा जी से उस कमरे के बारे में पूछा। शर्मा जी का चेहरा अचानक फीका पड़ गया। उस कमरे के पास मत जाना उन्होंने धीमी आवाज में कहा। क्यों……………?

क्योंकि वो कमरा बंद ही रहना चाहिए। लेकिन क्यों ? रोहित हँस पड़ा कोई भूत है क्या अंदर ?

शर्मा जी ने उसकी आँखों में देखा। तुम चाहो तो मज़ाक समझ लो लेकिन जो भी उस दरवाज़े को खोलता है वो ज्यादा दिन नहीं जीता। उस रात रोहित ने सोने की कोशिश की लेकिन नींद नहीं आई। ठीक 12 बजे।

वही आवाज फिर से आई। ठक….. ठक….. ठक….. इस बार थोड़ा तेज। और साथ में एक धीमी फुसफुसाहट…..दरवाज़ा…. खोलो….। रोहित का दिल तेजी से धड़कने लगा। वो खुद को रोक नहीं पाया। वो धीरे-धीरे सीढ़ियाँ चढ़कर उस लाल दरवाज़े के सामने पहुँच गया।

कौन है अंदर ? उसने काँपती आवाज में पूछा। अंदर से जवाब आया…… मैं फँसी हुई हूँ।

तीसरी रात

अब रोहित का डर जिज्ञासा में बदल चुका था। वो जानना चाहता था कि अंदर क्या है। उसने दिन भर दरवाज़े का ताला तोड़ने की कोशिश की—लेकिन ताला अजीब तरह का था… जैसे किसी पुराने ज़माने का।

रात होते ही आवाज फिर आई। इस बार और साफ मुझे बाहर निकालो। रोहित ने पूछा तुम कौन हो ? कुछ सेकंड की चुप्पी…. फिर जवाब तुम्हारी मौत……।

अगले दिन रोहित ने पुराने रिकॉर्ड खंगाले। उसे पता चला। इस घर में पहले एक परिवार रहता था। पति, पत्नी और उनकी छोटी बेटी। एक रात उस आदमी ने अपनी पत्नी और बेटी को उसी कमरे में बंद कर दिया और आग लगा दी।

लेकिन अजीब बात यह थी। आग पूरे घर में नहीं फैली। बस वही कमरा जला और उसके बाद वो आदमी पागल हो गया। मरने से पहले वो बस एक ही बात दोहराता रहा। वो अभी भी अंदर हैं।

चौथी रात

अब रोहित डर चुका था। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी। रात को 12 बजे दरवाज़ा खुद-ब-खुद हिलने लगा। धड़….. धड़…… धड़….. और अंदर से चीखें। एक औरत की और एक छोटी बच्ची की। हमें बाहर निकालो !

लाल दरवाज़े वाला कमरा – Short Horror Story in Hindi

रोहित ने अपने कान बंद कर लिए। लेकिन आवाजें उसके दिमाग के अंदर गूँज रही थीं। आखिरकार रोहित ने हार मान ली। उसने हथौड़ा उठाया और पूरे जोर से ताले पर मारा। ठाक…………! एक वार, दो वार, तीन वार और फिर ताला टूट गया।

दरवाज़ा धीरे-धीरे अपने आप खुलने लगा। अंदर पूरा अंधेरा था। लेकिन जैसे ही रोहित ने अंदर कदम रखा। कमरे का दरवाज़ा अपने आप बंद हो गया। धड़ाम………..! कौन है ? रोहित चिल्लाया। कोई जवाब नहीं।

लेकिन अचानक कमरे की दीवारों पर जले हुए हाथों के निशान दिखने लगे। और फिर अंधेरे में दो आँखें चमकीं। अचानक रोहित को समझ आया यहाँ कोई फँसा नहीं था। यहाँ कुछ इंतज़ार कर रहा था। उसके पीछे से एक आवाज आई।

तुमने दरवाज़ा खोल दिया। रोहित धीरे-धीरे पलटा और जो उसने देखा। उसकी चीख निकल गई। एक जली हुई औरत जिसका चेहरा आधा पिघला हुआ था और उसके साथ एक छोटी बच्ची जिसकी आँखें पूरी तरह काली थीं।

अगली सुबह पड़ोसियों ने देखा। घर का दरवाज़ा खुला था। लेकिन अंदर कोई नहीं था। बस ऊपर वाले कमरे का लाल दरवाज़ा फिर से बंद था और इस बार उसके अंदर से तीन आवाजें आ रही थीं।

दरवाज़ा…….. खोलो…….

अगर आपको यह कहानी डरावनी लगी हो। तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही और रहस्यमयी व खौफनाक कहानियों के लिए जुड़े रहें!

कोन थी वह ? | Horror Story in Hindi for Reading
5 Short Horror Stories in Hindi | दिल दहला देने वाली 5 डरावनी कहानिया
7 डरावनी कहानियां जो आपको सोने न दें | Short Horror Stories in Hindi

horror story, Hindi Horror Stories, best hindi horror story 2026, latest horror story in hindi, short horror stories,short horror stories in hindi, short horror story hindi, horror story in hindi for reading