भूत की तलाश में एक व्यक्ति ने किचन में कैमरा लगाया, लेकिन जो सच सामने आया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। CCTV में कैद हुई इस डरावनी घटना ने उसकी जिंदगी बदल दी। पढ़ें पूरी खौफनाक हॉरर स्टोरी भूत की तलाश | Short Horror Story
भूत की तलाश | Short Horror Story
भूत-प्रेत जैसी बातों पर यकीन नहीं करने वाले लोग कभी इस बात पर विश्वास नहीं करते कि इंसानी दुनिया में भी कुछ ऐसी परलौकिक शक्तियां होती हैं। जिन्हें समझ पाना बहुत मुश्किल होता है। उनके लिए यह सब सिर्फ मनगढ़ंत और काल्पनिक तथ्य है। जिसे सिर्फ मनोरंजन के तौर पर ही प्रयोग किया जाता है। ऐसे में जाहिर है वह व्यक्ति सच का पता लगाने के लिए कुछ ना कुछ इंतजाम तो जरूर करेगा और हो सकता है।

उन इंतजामों में उसे वो भी दिख जाए जिसके बारे में वह कभी सोच भी नहीं सकता था। ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया शहर में रहने वाले एक पुरुष के साथ
इस पुरुष के साथ हर समय अजीबोगरीब घटनाएं होती थीं । वह जब भी घर में होता था। उसे यही लगता था कि उसके आसपास आत्माओं का पहरा है। उसे घर की रसोई से हर समय अजीबोगरीब आवाजें आती थीं। जिसके चलते उसे यह यकीन सा हो गया था कि कुछ ना कुछ ऐसा है जो हर समय उसकी नजर से बच जाता है।
अपनी इस परेशानी का हल खोजने के लिए उसने एक ऐसी तरकीब निकाली जिसकी सहायता से वह सोच रहा था कि उसकी इस दुविधा का अंत हो जाएगा लेकिन किसे पता था कि यह उसकी परेशानियों की एक नई शुरुआत होगी।
उसने अपने किचन में स्पाइ कैमरा फिट करवा दिया और इस बारे में अपने 16 वर्षीय बेटे को भी कुछ नहीं बताया। इस घर में वह आदमी अपने बेटे के साथ रहता था।
उसने कैमरा को किचन में लगवा दिया और दो दिन बाद उसकी फुटेज देखने की योजना बनाई। उस आदमी को लगा था कि इस फुटेज में वो आत्माएं या घटनाएं कैद हो चुकी होंगी जो उसे खुली आंखों से नजर नहीं आती।
हालांकि उसका यह उद्देश्य पूरा तो हुआ, उसे अनदेखी घटनाएं तो फुटेज में दिखीं, लेकिन वह अनदेखा इतना हैरान करने वाला होगा शायद उस व्यक्ति ने कभी सोचा ही नहीं होगा.
जब उस आदमी ने कैमरे की फुटेज देखी तो उसका दिल धड़कना बंद सा हो गया। किचन में कोई नहीं था फिर भी बर्तन अपने आप हिल रहे थे। अचानक स्क्रीन पर उसका बेटा दिखा लेकिन वो अजीब था। उसकी आंखें पूरी काली थीं और वो किसी से बात कर रहा था।
“मैंने कहा था ना….. पापा को कुछ मत बताना ” तभी कैमरे के पीछे से एक परछाई उभरी जो इंसान नहीं थी। अगले ही पल उसके बेटे के होंठ हिले
“ मैं अकेला नहीं हूँ ”
ये आवाज़ उसके बेटे की नहीं थी। कैमरे के पीछे से एक काली परछाई धीरे-धीरे उसके पास आई और फिर कैमरा अपने आप गिर गया और फुटेज बंद हो गई।
आपको ये कहानी पसंद आई हो, तो ऐसी ही और खौफनाक और रोमांचक हॉरर स्टोरी पढ़ने के लिए हमारी बाकी कहानियाँ और किताबें ज़रूर देखें।
भूतनी का खूनी बदला – horror story in hindi
रात की सवारी | Short Horror Story – घाटशिला स्टेशन की डरावनी सच्ची कहानी
Kali daayan part-1 – Horror story in hindi for reading
अगर आपको डरावनी कहानियाँ पसंद हैं, तो ऐसी ही और खौफनाक कहानियाँ पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।


1 Comment