Table of Contents
गाँव का पुराना श्मशान
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव भैरवपुर में एक बहुत पुराना श्मशान घाट था। गाँव वाले कहते थे कि वहाँ रात को अजीब आवाजें आती हैं। कई लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने सफेद साड़ी पहनी एक औरत को जलती चिताओं के बीच घूमते देखा है।
लेकिन गाँव के कुछ लोग इसे सिर्फ अंधविश्वास मानते थे। मैं भी उन्हीं लोगों में से था। मेरा नाम रोहित है। मैं उस समय 24 साल का था और अपने दोस्तों के साथ YouTube के लिए Real Horror Places की वीडियो बनाता था।
एक दिन मेरे दोस्त दीपक ने कहा। अगर असली डर देखना है। तो भैरवपुर के श्मशान चलते हैं ।पहले तो मैंने हँसकर बात टाल दी।
लेकिन जब गाँव के कई लोगों ने हमें उस जगह के बारे में चेतावनी दी…. तब हमारी जिज्ञासा और बढ़ गई।
हम रात लगभग 11 बजे गाँव पहुँचे। श्मशान गाँव से थोड़ा दूर नदी किनारे था। रास्ते में एक बूढ़ा आदमी मिला जिसने हमें रोक लिया। उसने पूछा
कहाँ जा रहे हो……?
दीपक ने मजाक में कहा। भूत पकड़ने। उस बूढ़े का चेहरा अचानक गंभीर हो गया। उसने धीरे से कहा अगर रात 2 बजे के बाद किसी औरत के रोने की आवाज सुनो तो पीछे मत देखना। मैंने हँसते हुए पूछा और अगर देख लिया तो…..?
बूढ़ा आदमी कुछ सेकंड चुप रहा। फिर बोला फिर वो तुम्हें कभी वापस नहीं आने देगी। उसकी आँखों में ऐसा डर था। जो अभिनय नहीं हो सकता था।
श्मशान घाट का माहौल
करीब 12 बजे हम श्मशान पहुँचे। चारों तरफ घना अंधेरा था। सिर्फ दूर जलती हुई एक अधूरी चिता से हल्की रोशनी आ रही थी। हवा में जली हुई लकड़ी और राख की बदबू फैली हुई थी। नदी के किनारे लगे पुराने पेड़ हवा में हिल रहे थे।
पूरा माहौल इतना डरावना था कि पहली बार मुझे भी थोड़ा अजीब लगने लगा। दीपक कैमरा ऑन करके बोला। दोस्तों आज हम उस श्मशान में आए हैं जहाँ चुड़ैल दिखाई देती है।
तभी अचानक…… पीछे कहीं से पायल की आवाज आई।
छन…… छन….. छन….. हम तीनों चुप हो गए। आवाज बिल्कुल साफ थी। जैसे कोई धीरे-धीरे हमारी तरफ चल रहा हो। लेकिन आसपास कोई नहीं था।
रात लगभग 1:30 बजे की बात है। हम नदी के पास बैठे थे कि तभी दीपक अचानक डरकर खड़ा हो गया।
वो… वो देख…….!
मैंने उसकी उंगली की दिशा में देखा। दूर जलती चिता के पास एक औरत खड़ी थी। सफेद साड़ी, खुले लंबे बाल और झुका हुआ सिर। पहले लगा शायद कोई गाँव की औरत होगी। लेकिन अगले ही पल वो औरत धीरे-धीरे जमीन से ऊपर उठने लगी।
मेरे हाथ से टॉर्च गिर गई। दीपक काँपती आवाज में बोला । ये इंसान नहीं है। अचानक वो औरत गायब हो गई। ऐसा लगा जैसे धुएँ में बदल गई हो और उसी समय….. हमारे पीछे से किसी औरत के जोर-जोर से रोने की आवाज आने लगी।
कैमरे में कैद डर
हम डर गए थे लेकिन फिर भी कैमरा चालू था। दीपक ने रिकॉर्डिंग चेक की। वीडियो में हम तीनों दिखाई दे रहे थे। लेकिन पीछे एक पेड़ के पास कोई खड़ा था। एक औरत।
उसका चेहरा पूरी तरह काला था। और उसकी आँखें सफेद । हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि जब वीडियो रिकॉर्ड हो रही थी वहाँ कोई नहीं था। तभी कैमरे की स्क्रीन अपने आप ब्लैक हो गई और उसमें सिर्फ एक लाइन दिखाई दी।
यहाँ से चले जाओ……।
जैसे-जैसे समय 2 बजे के करीब आ रहा था। माहौल और डरावना होता जा रहा था। अचानक हवा पूरी तरह बंद हो गई। श्मशान में एकदम सन्नाटा छा गया। फिर….. किसी औरत के हँसने की आवाज आई। धीमी….. लेकिन बहुत डरावनी।
ही….. ही…… ही…….
मेरे शरीर में झुरझुरी दौड़ गई। दीपक ने डरते हुए कहा । चलो यहाँ से। लेकिन तभी सामने वाले पेड़ के पीछे से वही औरत बाहर निकली। इस बार उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। उसका आधा चेहरा जला हुआ था।
आँखें पूरी सफेद थीं और उसके पैर उल्टे थे। मेरे मुँह से आवाज तक नहीं निकली। वो धीरे-धीरे हमारी तरफ बढ़ने लगी।
भागने की कोशिश
हम तीनों भागने लगे। लेकिन जितना दौड़ते उतना ही लगता कि रास्ता खत्म ही नहीं हो रहा। अचानक मेरा दोस्त करण जोर से चिल्लाया। मैंने पीछे मुड़कर देखा। वो जमीन पर गिरा हुआ था और वो औरत उसके बिल्कुल पास खड़ी थी।
उसके लंबे बाल करण के चेहरे पर फैल गए थे। करण बुरी तरह काँप रहा था। वो बस एक ही बात बोल रहा था।
मुझे छोड़ दो…….
अगले ही पल वो औरत अचानक गायब हो गई। लेकिन करण बेहोश हो चुका था। हम किसी तरह करण को लेकर गाँव पहुँचे। सुबह होने तक उसकी हालत बहुत खराब हो गई। वो होश में आते ही सिर्फ एक बात बोलता।
वो मुझे बुला रही है। गाँव के बुजुर्गों ने हमें एक पुरानी कहानी बताई। करीब 20 साल पहले उसी श्मशान के पास एक औरत की लाश मिली थी। लोगों का कहना था कि उसके पति ने उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर उसे जिंदा जला दिया था। मरने से पहले उसने कहा था।
मैं वापस आऊँगी…… और किसी को चैन से नहीं जीने दूँगी।
उसके बाद से कई लोगों ने रात में उसे देखने का दावा किया। कुछ लोग पागल हो गए और कुछ रहस्यमय तरीके से मर गए।
करण में बदलाव
शहर लौटने के बाद करण पूरी तरह बदल चुका था। वो अकेले में किसी से बातें करता। रात को अचानक उठकर श्मशान जाने की कोशिश करता। उसके कमरे से कई बार औरत के रोने की आवाज आती।
एक रात उसने मुझे फोन किया। उसकी आवाज काँप रही थी। रोहित……रोहित…… वो मेरे कमरे में खड़ी है। मेरे हाथ काँपने लगे। मैंने कहा डर मत कुछ नहीं है। तभी फोन पर दूसरी आवाज आई। एक औरत की। धीमी डरावनी……।
उसे मैं ले जाऊँगी……..।
फोन कट गया।
अगले दिन मैं और दीपक करण के घर पहुँचे। कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था। हमने जोर से धक्का मारा। दरवाज़ा खुलते ही हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। करण कमरे के कोने में बैठा था। उसकी आँखें पूरी सफेद हो चुकी थीं।
और दीवार पर राख से लिखा था।
श्मशान वापस आओ…….।
तभी कमरे की लाइट अपने आप बंद हो गई। चारों तरफ अंधेरा छा गया और उसी अंधेरे में हमने किसी औरत को हँसते सुना।
वापस श्मशान में
हम समझ चुके थे कि ये सब खत्म करने के लिए वापस उसी श्मशान में जाना पड़ेगा। उस रात हम फिर वहाँ पहुँचे। ठीक 2 बजे। जैसे ही हम उस जगह पहुँचे अचानक चारों तरफ धुआँ फैल गया।
और उस धुएँ के बीच वही चुड़ैल दिखाई दी। इस बार वो पहले से ज्यादा भयानक लग रही थी। उसकी आँखों से खून बह रहा था। वो धीरे-धीरे हमारी तरफ बढ़ने लगी। दीपक डर के मारे भाग गया। लेकिन मैं वहीं खड़ा रह गया।
अचानक चुड़ैल मेरे बिल्कुल सामने आ गई। उसकी जली हुई त्वचा की बदबू इतनी भयानक थी कि मुझे उल्टी आने लगी। उसने मेरे कान के पास आकर फुसफुसाया।
अब तुम्हारी बारी है……।
और फिर मुझे कुछ याद नहीं।
जब मेरी आँख खुली मैं श्मशान के बाहर पड़ा था। सुबह हो चुकी थी। लेकिन करण गायब था। आज तक वो कभी नहीं मिला। पुलिस ने बहुत खोजा लेकिन उसका कोई निशान नहीं मिला। दीपक ने उस रात की सारी वीडियो डिलीट कर दी।
उसने कसम खाई कि वो कभी हॉरर वीडियो नहीं बनाएगा। लेकिन सबसे डरावनी बात अभी बाकी थी।
आज भी……
उस घटना को 5 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी हर अमावस्या की रात मेरे फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आता है। जब भी मैं कॉल उठाता हूँ। उधर से सिर्फ पायल की आवाज आती है।
छन…. छन…. छन….. और फिर एक औरत धीरे से कहती है।
श्मशान वापस आओ……।
मैंने कई बार नंबर बदल दिया। लेकिन कॉल आना कभी बंद नहीं हुआ।
अगर आप कभी किसी सुनसान श्मशान के पास रात में किसी औरत के रोने की आवाज सुनें तो पीछे मुड़कर मत देखना। क्योंकि शायद…… वो इंसान नहीं होगी।
अगर आपको श्मशान वाली चुड़ैल की यह डरावनी कहानी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसी ही और भी खौफनाक Real Horror Stories in Hindi पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।
क्योंकि यहाँ हर कहानी में छुपा है डर, रहस्य और वो खौफ… जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
More Stories
मौत की भविष्यवाणी – Horror Story in Hindi
7 डरावनी कहानियां जो आपको सोने न दें | Short Horror Stories in Hindi
भूतनी का खूनी बदला – horror story in hindi
भूत की तलाश | Short Horror Story – किचन कैमरे में कैद हुआ खौफनाक सच