आधी रात को कुएँ से आती आवाज़ | Horror Story in Hindi

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव में एक बहुत पुराना कुआँ था। गाँव वाले कहते थे कि उस कुएँ के पास रात में कोई नहीं जाता। दिन में भी लोग उससे दूर ही रहते थे। कई साल पहले वहाँ एक औरत ने आत्महत्या कर ली थी और तभी से उस जगह के बारे में अजीब-अजीब बातें सुनने को मिलती थीं।

मैं इन बातों पर ज्यादा विश्वास नहीं करता था। मुझे लगता था कि ये सब लोगों का वहम है। लेकिन उस रात जो मेरे साथ हुआ उसने मेरी सोच हमेशा के लिए बदल दी।

दादी की चेतावनी

मैं गर्मियों की छुट्टियों में अपने गाँव गया हुआ था। रात के खाने के बाद मैं घर के बाहर बैठा था। तभी मेरी दादी ने कहा।

रात को उस पुराने कुएँ के पास मत जाना वहाँ कुछ ठीक नहीं है। मैं हँस पड़ा। दादी आज के समय में भूत-वूत कुछ नहीं होता। दादी का चेहरा अचानक गंभीर हो गया।

कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें समझना आसान नहीं होता।

उनकी आवाज़ सुनकर मुझे थोड़ी बेचैनी हुई लेकिन मैंने बात को मज़ाक में टाल दिया। उस रात लगभग 12 बजे मेरी नींद अचानक खुल गई। बाहर से किसी औरत के रोने की आवाज़ आ रही थी। पहले मुझे लगा शायद कोई सपना होगा। लेकिन आवाज़ लगातार तेज होती जा रही थी।

मैं खिड़की के पास गया। बाहर पूरा गाँव अंधेरे में डूबा हुआ था। तभी मेरी नज़र दूर उस पुराने कुएँ पर पड़ी। मुझे लगा वहाँ कोई सफेद कपड़ों में खड़ा है।मैंने आँखें मलकर दोबारा देखा…. लेकिन वहाँ कुछ नहीं था। अचानक फिर वही रोने की आवाज़ सुनाई दी।

इस बार आवाज़ बिल्कुल साफ थी और वो आवाज़ कुएँ की तरफ से ही आ रही थी।

दोस्त की चुनौती

अगले दिन मैंने ये बात अपने दोस्त रवि को बताई। वो हँसने लगा। चल आज रात वहीं चलते हैं। पता चल जाएगा सच क्या है। मैं पहले तो डर गया लेकिन फिर हामी भर दी। रात के करीब 11 बजे हम दोनों टॉर्च लेकर कुएँ की तरफ निकल पड़े।

पूरा रास्ता सुनसान था। हवा भी अजीब तरह से चल रही थी। जैसे-जैसे हम कुएँ के करीब पहुँच रहे थे, मेरे शरीर में घबराहट बढ़ती जा रही थी। कुआँ बहुत पुराना और टूटा हुआ था। उसके आसपास बड़े-बड़े पेड़ थे जिनकी परछाइयाँ जमीन पर डरावनी लग रही थीं।

रवि हँसते हुए बोला देखा…….. ? यहाँ कुछ नहीं है। तभी अचानक कुएँ के अंदर से किसी के धीरे-धीरे रोने की आवाज़ आई। हम दोनों एकदम चुप हो गए। आवाज़ बिल्कुल साफ थी। ऐसा लग रहा था जैसे कोई औरत कुएँ के अंदर बैठकर रो रही हो।

रवि ने काँपती आवाज़ में कहा।

ये….. ये आवाज़ कहाँ से आ रही है ?

मैंने टॉर्च कुएँ के अंदर डाली और फिर मेरे हाथ काँपने लगे।

सफेद चेहरा

कुएँ के अंदर एक औरत का चेहरा दिखाई दे रहा था। उसकी आँखें पूरी काली थीं।चेहरा सफेद और डरावना था। वो धीरे-धीरे ऊपर की तरफ देख रही थी। अचानक उसके होंठ हिले।

मुझे बाहर निकालो……

मेरे शरीर का खून जैसे जम गया। रवि जोर से चिल्लाया और भागने लगा। लेकिन तभी उसका पैर फिसला और वो जमीन पर गिर गया। मैं उसे उठाने के लिए आगे बढ़ा ही था कि अचानक किसी ने मेरा हाथ पकड़ लिया।

वो हाथ बर्फ की तरह ठंडा था। मैंने पीछे मुड़कर देखा। वहाँ कोई नहीं था। अचानक कुएँ के अंदर से बहुत तेज चीख सुनाई दी। इतनी डरावनी चीख मैंने आज तक नहीं सुनी थी। पेड़ों की शाखाएँ तेजी से हिलने लगीं।

हवा अचानक बहुत ठंडी हो गई। रवि डर के मारे रोने लगा। तभी मैंने देखा। वो औरत अब कुएँ के अंदर नहीं थी। वो हमारे पीछे खड़ी थी। उसके लंबे बाल उसके चेहरे पर फैले हुए थे। उसकी आँखें पूरी काली थीं और उसके पैरों का दिशा उल्टा था।

वो धीरे-धीरे हमारी तरफ बढ़ रही थी।


भागने की कोशिश

मैं और रवि पूरी ताकत से गाँव की तरफ भागने लगे। लेकिन अजीब बात ये थी कि रास्ता खत्म ही नहीं हो रहा था। हम जितना भागते उतना ही वही कुआँ हमारे सामने आ जाता।ऐसा लग रहा था जैसे हम किसी चक्कर में फँस गए हों।

तभी पीछे से वही औरत की आवाज़ आई।

अब कोई वापस नहीं जाएगा………।

मैंने डर के मारे पीछे देखा। वो औरत अब बिल्कुल हमारे पास थी। उसका चेहरा इतना डरावना था कि मेरी चीख निकल गई। जब मेरी आँख खुली मैं अपने घर में था। गाँव वाले हमारे आसपास खड़े थे।

दादी ने बताया कि हमें सुबह कुएँ के पास बेहोश पाया गया था। रवि अभी भी डरा हुआ था। वो लगातार एक ही बात बोल रहा था।

वो आज भी वहीं है………।

उस दिन के बाद मैंने कभी उस कुएँ की तरफ जाने की हिम्मत नहीं की। लेकिन आज भी……

हर अमावस्या की रात गाँव वाले कहते हैं कि उस कुएँ से किसी औरत के रोने की आवाज़ आती है। और जो भी उस आवाज़ का पीछा करता है। वो कभी पहले जैसा वापस नहीं लौटता।

अगर आपको यह Horror Story in Hindi पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। क्या आप भी कभी किसी डरावनी या रहस्यमयी घटना का सामना कर चुके हैं ? अपनी कहानी हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी ही और भी खौफनाक हिंदी हॉरर कहानियाँ पढ़ने के लिए HorrorStory.in के साथ जुड़े रहें।

जंगल की चुड़ैल – Horror story in hindi 2026

पीपल वाले कुएँ की प्यास – Horror Story in Hindi for reading

रात की सवारी | Short Horror Story – घाटशिला स्टेशन की डरावनी सच्ची कहानी

मौत की भविष्यवाणी – Horror Story in Hindi